अपडेट: केंद्रों का भौतिक सत्यापन 17 मई तक अनिवार्य
पटना: राज्य स्तरीय दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed)-2026 का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है।
अब तक करीब 18 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। मुजफ्फरपुर में लगभग 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
- परीक्षा तिथि: 7 जून 2026
- केंद्र सूची जमा करने की अंतिम तिथि: 10 मई 2026
- भौतिक सत्यापन अंतिम तिथि: 17 मई 2026
विश्वविद्यालयों को निर्देश
राज्य नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे 10 मई तक परीक्षा केंद्रों की सूची उपलब्ध कराएं।
बैठक में पटना, मगध, पटलीपुत्र, आंबेडकर, जेपी, आर्यभट्ट और बीआरए बिहार विश्वविद्यालय सहित अन्य संस्थानों के नोडल अधिकारी शामिल हुए।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- हर परीक्षा केंद्र पर CCTV कैमरा लगाया जाएगा
- जैमर की व्यवस्था अनिवार्य होगी
- विश्वविद्यालय के शिक्षकों की नियुक्ति केंद्रों पर की जाएगी
- DM और SP को सुरक्षा के निर्देश जारी होंगे
- अभ्यर्थियों की सख्त जांच की जाएगी
महत्वपूर्ण निर्देश
सभी प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का 17 मई तक भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्था सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।
📢 ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट के लिए विजिट करें
www.champaranresult.co.in
.png)

