बिहार में न्यूनतम मजदूरी बढ़कर 436 रुपये होगी
पटना: बिहार में हर तरह के श्रमिकों के लिए तय न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में आठ, कुशल के लिए दस और अति कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में 12 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग अगले कुछ दिनों में इसकी अधिसूचना जारी करेगा। इस संबंध में विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल के प्रभाव से ही न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि साल में दो बार अक्टूबर और अप्रैल में श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में इजाफा किया जाता है।
अति कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में 12 रुपये की बढ़ोतरी होगी
नई मजदूरी दरें:
- अकुशल श्रमिक: 428 → 436 रुपये
- अर्द्धकुशल श्रमिक: 444 रुपये
- कुशल श्रमिक: 541 रुपये
- अति कुशल श्रमिक: 660 रुपये
.png)

