SSC Calendar Update:- एसएससी ने संशोधित भर्ती कैलेंडर जारी किया
Type Here to Get Search Results !

SSC Calendar Update:- एसएससी ने संशोधित भर्ती कैलेंडर जारी किया



एसएससी ने संशोधित भर्ती कैलेंडर जारी किया

पटना, वरीय संवाददाता। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने वर्ष 2026-27 के लिए भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। इन परीक्षाओं में बिहार के सात से आठ लाख अभ्यर्थी आवेदन करते हैं।


आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर कैलेंडर और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कैलेंडर के अनुसार सबसे पहले 16 मार्च को एमटीएस (MTS) ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (पेपर-1) होगी। इसके बाद 31 मार्च को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) टियर-1, चयन पद परीक्षा और जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल) परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।

आयोग ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 को संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा व संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (सीएचएसएल/टेन प्लस टू) की अधिसूचना जारी की जाएगी। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 31 मई को जारी होगा।


🔴 सीजीएल और जेई की परीक्षा के लिए 31 मार्च को जारी होगी अधिसूचना।
🔴 एसएससी की परीक्षाओं में सूबे से सात से आठ लाख अभ्यर्थी होते हैं शामिल।

मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा के लिए अधिसूचना 30 जून को जारी की जाएगी, जबकि कांस्टेबल (जीडी) सीएपीएफ, एसएसएफ और राइफलमैन भर्ती परीक्षा 2027 के लिए 30 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी होगी।

संशोधित कैलेंडर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अधिकांश परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होंगी। इनमें तकनीकी और विभागीय पदों की भर्ती भी शामिल है। जूनियर इंजीनियर और संयुक्त हिंदी अनुवादक जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी बहाली होगी।

जेई के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक किया जा सकेगा। जेई परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इसका पेपर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा मई से जून के बीच होगा।

संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा की अधिसूचना 30 अप्रैल को जारी होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। इसका पेपर-1 अगस्त से सितंबर के बीच होगा।



Top Post Ad

Below Post Ad