BPSC AEDO Exam Date - 20 केंद्रों पर 14 अप्रैल से होगी एडीओ बहाली की परीक्षा
Type Here to Get Search Results !

BPSC AEDO Exam Date - 20 केंद्रों पर 14 अप्रैल से होगी एडीओ बहाली की परीक्षा

नवादा, निज प्रतिनिधि। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (एडीओ) पद के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। जिले में यह परीक्षा 14 अप्रैल से शुरू होगी।


इसके बाद 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। डीईओ दीपक कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 20 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 10132 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।


परीक्षा की विभागीय तैयारी की जा रही है। परीक्षा हर हाल में कदाचार मुक्त माहौल में ली जाएगी। परीक्षा का प्रथम चरण 14 और 15 अप्रैल को आयोजित होगा। 14 अप्रैल को पहली बैठक में सामान्य भाषा और दूसरी बैठक में सामान्य अध्ययन का पेपर होगा। 15 अप्रैल को सामान्य योग्यता की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

दूसरे चरण की परीक्षा 17 और 18 अप्रैल को तथा तीसरे चरण की परीक्षा 20 और 21 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन परीक्षा दो पालियों में होगी। 14 अप्रैल को पहली पाली में सामान्य भाषा व दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन, 15 अप्रैल को सिर्फ पहली पाली में सामान्य योग्यता की परीक्षा होगी।


Champaran Result
🌐 www.champaranresult.co.in

Top Post Ad

Below Post Ad