रेलवे जोन के मुख्यालय
भारत के संविधान में रेलवे को संघ सूची का विषय बनाया गया है। रेलवे विकास का दायित्व केंद्र सरकार के अन्तर्गत रेल मंत्रालय का है।
भारत में रेलमार्गो का निर्माण 1850 में तत्कालीन वायसराय लाॅर्ड डलहौजी के कार्यकाल में आरम्भ हुआ। देश में पहली रेलगाड़ी 22 दिसंबर 1851 को रूड़की में निर्माण कार्य के माल ढुलाई के लिए चलाई गई। आधिकारिक तौर पर 16 अप्रैल 1853 को देश की पहली रेलगाड़ी बोरीबंदर(मुंबई) से थाने के बीच(33.81 किमी.) चलाई गई। इस रेलगाड़ी को तीन लोकोमोटिव इंजनों साहिब, सिंध, और सुल्तान ने खींची थी। यह रेल ग्रेट-इण्डियन पेनिनस्यूलर रेलवे कम्पनी ने स्थापित की।
1925 में एटंवर्थ कमेटी की सिफारिश पर रेल बजट को आमबजट से अलग किया गया। 2017-18 में पुनः रेलवे बजट को आम बजट में शामिल कर लिया गया।
विश्व में सबसे प्राचीन चालु इंजन फेयरी क्वीन है। भारती की पहली विधुत रेल ‘डेक्कन क्वीन’ थी, जिसे 1929 में कल्याण से पुणे के बीच चलाया गया। भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण 1951 में किया गया।
वर्तमान में भारत में कुल 73 रेलमंडल है जो 17 रेल जोन के अंतर्गत कार्य करते हैं। कोलकत्ता मेट्रो को 17वें रेलवे जोन के रूप में स्थापना की स्वीकृती 29 दिसंबर 2010 को मिली। बजट 2011-12 में 17वां रेलवे जोन बनाया गया। इसका मुख्यालय कोलकत्ता में है।
केन्द्रीय रेलवे मंत्री पियूष गोयल ने आंध्र प्रदेश के लिए नए रेलवे जोन “दक्षिणी तटीय रेलवे जोन” के निर्माण की घोषणा की, इसका मुख्यालय विशाखापट्नम में स्थित होगा। इस रेलवे जोन में गुंतकल, गुंटूर तथा विजयवाड़ा डिवीज़न शामिल होंगे। यह डिवीज़न केन्द्रीय रेलवे के अधीन आते हैं। यह दक्षिणी तटीय रेलवे जोन देश का 18वां रेलवे जोन होगा।
क्रम सं | रेलवे जोन | मुख्यालय |
---|---|---|
1. | दक्षिण रेलवे (South) | चेन्नई |
2. | दक्षिण पूर्व रेलवे (Southeast) | कोलकाता |
3. | दक्षिण मध्य (South Central) | सिकंदराबाद |
4. | दक्षिण पूर्व मध्य (Southeast Central) | बिलासपुर |
5. | दक्षिण पश्चिम रेलवे (South West) | हुबली |
6. | पूर्व रेलवे (East) | कोलकाता |
7. | पूर्व मध्य (East Middle) | हाजीपुर |
8. | पूर्व तटीय (East Coast) | भुवनेश्वर |
9. | पश्चिम रेलवे (West) | मुंबई |
10. | मध्य रेलवे (Central) | मुंबई |
11. | उत्तर रेलवे (North) | दिल्ली |
12. | उत्तर मध्य रेलवे (North Central) | इलाहाबाद |
13. | उत्तर पश्चिम (North West) | जयपुर |
14. | पश्चिम मध्य रेलवे (west Central) | जबलपुर |
15. | पूर्वोत्तर रेलवे (Notrtheast) | गोरखपुर |
16. | पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे | मालिगांव (गुवाहाटी) |
17. | कोलकाता मेट्रो | कोलकाता |
18. | दक्षिण तट रेलवे | विशाखापट्टनम |
भारत के सभी राज्यों से संबधित और बिहार की सभी लेटेस्ट रोजगार समाचार और स्कॉलरशिप से अपडेटेड रहने के लिए इस ग्रुप में अभी जुड़े. (अगर आप टेलिग्राम नहीं चलाते हैं तो फेसबुक को फॉलो करें, ताकि बिहार की कोई नौकरी नोटिफिकेशन न छूटे)
Champaran Result Official Study Gyan
www.champaranresult.co.in
भारत के सभी राज्यों से संबधित और बिहार की सभी लेटेस्ट रोजगार समाचार और स्कॉलरशिप से अपडेटेड रहने के लिए इस ग्रुप में अभी जुड़े. अगर आप टेलिग्राम नहीं चलाते हैं तो फेसबुक को फॉलो करें, ताकि बिहार की कोई नौकरी नोटिफिकेशन न छूटे
|
| ||
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें