राष्ट्रमंडल देशों की सूची
राष्ट्रमंडल 54 सदस्य देशों का एक अंतरसरकारी संगठन है। मालदीव राष्ट्रमंडल का 54वां सदस्य देश बन गया है। इससे पहले मालदीव 1982 से राष्ट्रमंडल का सदस्य था लेकिन भ्रष्टाचार और मानवाधिकार के उल्लंघन को लेकर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के विरोध में 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामिन ने राष्ट्रमंडल से अलग होने का फैसला किया। यह संगठन उन देशों का समूह है जो कि कभी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन थे। हालाँकि रवांडा और मोज़ाम्बिक कभी भी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन नही रहे हैं फिर भी वे राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं, इसके उलट संयुक्त राज्य अमेरिका जो कि कभी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन था परन्तु वह राष्ट्रमंडल का सदस्य नही है।
28 अप्रैल 1949 को आठ देशों ने मिलकर आधुनिक कॉमनवेल्थ की स्थापना की थी। ये देश थे; यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान।
राष्ट्रमंडल का मुख्य लक्ष्य सभी राष्ट्रमंडल नागरिकों के हितों की रक्षा करना, उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के प्रयास करना और उनके मुद्दों को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उठाना।
जिन देशों में भारत के दूतावास नही हैं और वहां किसी भारतीय नागरिक को किसी प्रकार की मदद की जरूरत है तो वह (भारत के राष्ट्रमंडल का सदस्य होने के कारण) उस देश में मौजूद ब्रिटेन के दूतावास से मदद मांगने के लिए अधिकृत है।
सभी राष्ट्रमंडल सदस्य देशों की सूची इस प्रकार है -
| एशियाई देश | देश का नाम |
|---|---|
| 1. | भारत |
| 2. | बांग्लादेश |
| 3. | ब्रुनेई दारुस्सलाम |
| 4. | मलेशिया |
| 5. | पाकिस्तान |
| 6. | सिंगापुर |
| 7. | श्रीलंका |
| 8. | मालदीव |
| अफ्रीकी देश | |
| 1. | बोत्सवाना |
| 2. | कैमरून |
| 3. | गाम्बिया |
| 4. | घाना |
| 5. | केन्या |
| 6. | लेसोथो |
| 7. | मलावी |
| 8. | मॉरीशस |
| 9. | मोजाम्बिक |
| 10. | नामीबिया |
| 11. | नाइजीरिया |
| 12. | रवांडा |
| 13. | सेशेल्स |
| 14. | सियरा लिओन |
| 15. | दक्षिण अफ्रीका |
| 16. | स्वाजीलैंड |
| 17. | युगांडा |
| 18. | संयुक्त गणराज्य तंजानिया |
| 19. | जाम्बिया |
| अमेरिकी देश | |
| 1. | अंतिगुया और बार्बूडा |
| 2. | बहामास |
| 3. | बारबाडोस |
| 4. | बेलीज |
| 5. | कनाडा |
| 6. | डोमिनिका |
| 7. | ग्रेनेडा |
| 8. | गुयाना |
| 9. | जमैका |
| 10. | सेंट किट्ट्स & नेविस |
| 11. | सेंट लूसिया |
| 12. | संत विंसेंट & डी ग्रेनडीनेस |
| 13. | त्रिनिदाद और टोबैगो |
| यूरोपीय देश | |
| 1. | साइप्रस |
| 2. | माल्टा |
| 3. | यूनाइटेड किंगडम |
| पैसिफिक देश | |
| 1. | ऑस्ट्रेलिया |
| 2. | फ़िजी आइलैंड्स |
| 3. | किरिबाती |
| 4. | नाउरू |
| 5. | न्यूजीलैंड |
| 6. | पापुआ न्यू गिनी |
| 7. | समोआ |
| 8. | सोलोमन आइलैंड्स |
| 9. | टोंगा |
| 10. | तुवालु |
| 11. | वानुअतु |
| कुल देश - 53 | |
भारत के सभी राज्यों से संबधित और बिहार की सभी लेटेस्ट रोजगार समाचार और स्कॉलरशिप से अपडेटेड रहने के लिए इस ग्रुप में अभी जुड़े. (अगर आप टेलिग्राम नहीं चलाते हैं तो फेसबुक को फॉलो करें, ताकि बिहार की कोई नौकरी नोटिफिकेशन न छूटे)
Champaran Result Official Study Gyan
www.champaranresult.co.in
भारत के सभी राज्यों से संबधित और बिहार की सभी लेटेस्ट रोजगार समाचार और स्कॉलरशिप से अपडेटेड रहने के लिए इस ग्रुप में अभी जुड़े. अगर आप टेलिग्राम नहीं चलाते हैं तो फेसबुक को फॉलो करें, ताकि बिहार की कोई नौकरी नोटिफिकेशन न छूटे
|
| ||
.png)