Village Graduation Admission 2026 | 38700 Seats | Bihar New Colleges । गांवों में होगी स्नातक की पढ़ाई: 38,700 सीटों पर दाखिला शुरू | बड़ी खबर । पढ़े पूरी जानकारी
Type Here to Get Search Results !

Village Graduation Admission 2026 | 38700 Seats | Bihar New Colleges । गांवों में होगी स्नातक की पढ़ाई: 38,700 सीटों पर दाखिला शुरू | बड़ी खबर । पढ़े पूरी जानकारी

छात्रों को इंटर के बाद स्नातक की पढ़ाई करने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं

पटना, मुख्य संवाददाता। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले छात्र खासकर छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी। अब इंटर करने के बाद पढ़ाई बीच में नहीं छूटेगी, बल्कि स्नातक करने का मौका गांव में ही मिलेगा। राज्यभर में 215 प्रखंडों में स्नातक स्तर के कॉलेज खोले जा रहे हैं। इससे इस बार स्नातक में 38 हजार 700 नई सीटों पर दाखिला होगा।


ये कॉलेज उन विवि की ओर से खोले जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत संबंधित जिला और उसके प्रखंड आते हैं। पाटलिपुत्र विवि की बात करें तो पटना और नालंदा जिला मिलाकर कुल 16 प्रखंडों में कॉलेज खोले जा रहे हैं। बता दें कि इसका फायदा इस बार बिहार बोर्ड से इंटर पास छात्रों को होगा। इसके अलावा सीबीएसई से 12वीं करने वाले छोटे शहर और कस्बों के छात्र और छात्राओं को होगी। उन्हें अब उच्च शिक्षा के लिए राजधानी पटना या अन्य शहर जाने की जरूरत नहीं होगी। स्नातक की पढ़ाई अब गांव में रहकर ही कर सकेंगे। तमाम विवि की ओर से नामांकन प्रक्रिया अप्रैल से मई के बीच शुरू कर दी जाएगी।


02
सौ 15 प्रखंडों में खुले हैं कॉलेज, दाखिले की प्रक्रिया इसी सत्र से होगी

पीपीयू के अंतर्गत पटना और नालंदा जिले के 16 प्रखंडों में कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए प्रखंडों का चयन कर लिया गया है। पटना में सात और नालंदा के नौ प्रखंड शामिल हैं। इसी सत्र से स्नातक में दाखिला होगा।
– अब्दु बक्कर, रजिस्ट्रार, पाटलिपुत्र विवि



हर कॉलेज में छह विषयों में 30-30 सीटों पर नामांकन होगा

सभी नए कॉलेज में पांच-पांच विषयों की पढ़ाई शुरू होगी। इनमें अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, हिन्दी, समाजशास्त्र, अंग्रेजी विषय शामिल हैं। हर विषय में 30-30 सीट पर दाखिला लिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सभी विवि को इसके लिए दिशा निर्देश दिया जा चुका है। इंटर पास ग्रामीण इलाके के छात्र-छात्राओं को अब आसानी से दाखिला मिल जाएगा।


विवि करेंगे प्राचार्यों की नियुक्ति, अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे

इन कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया के पहले प्राचार्य की नियुक्ति होगी। राज्य सरकार की ओर से राशि आने के साथ ही विवि स्तर पर प्राचार्य की नियुक्ति की जाएगी। वहीं विवि स्तर पर अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे। ये सारी प्रक्रियाएं जून तक पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद जुलाई से नए सत्र में पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू होगी।


सबसे ज्यादा बेगूसराय, गया जी और सिवान में खुलेंगे कॉलेज

नए कॉलेज खोलने में सबसे ज्यादा बेगूसराय से 11 प्रखंड शामिल हैं। वहीं गया जी और सिवान से दस-दस प्रखंड में कॉलेज खोले जा रहे हैं। इसके अलावा गोपालगंज, नालंदा, सारण, सीतामढ़ी के नौ-नौ प्रखंडों में कॉलेज खोले जा रहे हैं। इसके अलावा जिलों में दो से लेकर आठ प्रखंडों को शामिल किया गया है, जहां पर कॉलेज खोले जा रहे हैं।

newsभारत के सभी राज्यों से संबधित और बिहार की सभी लेटेस्ट रोजगार समाचार और स्कॉलरशिप से अपडेटेड रहने के लिए सभी सोशल मीडिया चैनल में अभी जुड़े।

Telegram Click Herenew-1

Facebook Click Here new-1

WhatsApp Click Here new-1

Twitter Click Here new-1

 Instagram  Click Here new-1

YouTube Clickk Here new-1

LinkedIn Click Here new-1


Home

Top Post Ad

Below Post Ad