New Job Camp Bettiah - PF-ESIC के साथ मिलेगी ₹23000 मासिक सैलरी, बिहार के इस जिले में 200 पदों पर सीधी भर्ती
Type Here to Get Search Results !

New Job Camp Bettiah - PF-ESIC के साथ मिलेगी ₹23000 मासिक सैलरी, बिहार के इस जिले में 200 पदों पर सीधी भर्ती

बेतिया। पश्चिम चंपारण के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय की ओर से जिले के छह विभिन्न प्रखंडों में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

यह अभियान 06 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 11 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप निजी क्षेत्र में प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्त करना है।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि सभी संबंधित प्रखंडों के परिसर में जॉब कैम्प का आयोजन प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान इच्छुक अभ्यर्थी नियोजक से सीधे रूबरू होकर जॉब प्रोफाइल, कंपनी की नीतियों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

अभ्यर्थी मौके पर ही अपना आवेदन और बायोडाटा जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जॉब कैंप में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों का भारत सरकार के एनसीएस पोर्टल (डब्लूडब्लूडब्लूएनआईसी.गोव.इन) पर निबंधित होना अनिवार्य है। किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग के हेल्पलाइन नंबर 8002661906 पर संपर्क करने की बात कही गई है।

पश्चिम चंपारण में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 11 अप्रैल 2026 तक छह प्रखंडों में जॉब कैंप लगेंगे। सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 200 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें 17,000-23,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर आदि पदों पर होगी बहाली

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 200 रिक्त पदों को भरा जाना है, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की भूमिकाएं शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 17,000 से 23,000 तक का मासिक वेतन दिया जाएगा, जिसमें (भविष्य निधि) और ईएसआईसी जैसी अन्य सरकारी सुविधाएं भी शामिल होंगी।

शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 10वीं और 12वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि आयु सीमा 20 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सफल उम्मीदवारों को अखिल भारतीय स्तर पर कार्य करने का मौका मिलेगा।

रोजगार मेला सबसे पहले 6 अप्रैल को बेतिया प्रखंड परिसर से शुरू होगा, जिसके बाद 7 अप्रैल को बगहा-1, 8 अप्रैल को बगहा-2, 9 अप्रैल को रामनगर, 10 अप्रैल को नरकटियागंज और अंत में 11 अप्रैल को गौनाहा प्रखंड परिसर में शिविर लगाया जाएगा।

newsभारत के सभी राज्यों से संबधित और बिहार की सभी लेटेस्ट रोजगार समाचार और स्कॉलरशिप से अपडेटेड रहने के लिए सभी सोशल मीडिया चैनल में अभी जुड़े।

Telegram Click Herenew-1

Facebook Click Here new-1

WhatsApp Click Here new-1

Twitter Click Here new-1

 Instagram  Click Here new-1

YouTube Clickk Here new-1

LinkedIn Click Here new-1


Top Post Ad

Below Post Ad