नीतीश ने दिया इस्तीफा, लेकिन CM पोस्ट से नहीं, छोड़ दिया MLC का पद
Type Here to Get Search Results !

नीतीश ने दिया इस्तीफा, लेकिन CM पोस्ट से नहीं, छोड़ दिया MLC का पद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद सदस्य यानी एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है. नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं और नियमानुसार एमएलसी पद छोड़ना जरूरी है.

सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया. सुबह सवा 10 बजे उनके इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि हुई और इसके बाद दोपहर बाद तक उनके इस्तीफे को मंजूरी भी मिल गई. इसे लेकर विधान परिषद से उनके इस्तीफे को मंजूरी मिल गई है. उनके इस इस्तीफे को लेकर सुबह से गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ था. पहले JDU की ओर से कहा गया था कि उनका इस्तीफा हमारे पास है.


Top Post Ad

Below Post Ad