Bank Job - सरकारी बैंक में नौकरी का मौका! बैंक ऑफ बड़ौदा ने कई पदों पर निकाली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई
Type Here to Get Search Results !

Bank Job - सरकारी बैंक में नौकरी का मौका! बैंक ऑफ बड़ौदा ने कई पदों पर निकाली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

Bank of Baroda recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्रुप-हेड, टेरिटरी हेड और डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 16 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

Bank of Baroda recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है. आपको बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्रुप-हेड, टेरिटरी हेड और डिप्टी मैनेजर के कई पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और साथ ही अप्लाई करने की प्रोसेस भी 27 मार्च से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट का इंतजार न करें और समय रहते ही अपना फॉर्म भर लें. आगे की खबर में जानें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी.

ये लोग कर सकेंगे अप्लाई

बैंक ने इस भर्ती में अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ मापदंड तय किए हैं. उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवारों के पास मास्टर्स और मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी होना चाहिए.

वहीं अगर एज लिमिट की बात करें तो बैंक ने पदों के अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम एज 24, 27 और 31 साल तय की है. वहीं पदों के अनुसार अधिकतम एज 35, 40 और 45 वर्ष तय की गई है. इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को एज लिमिट में छूट भी दी जाएगी. जहां इस भर्ती में एससी-एसटी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी वहीं ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी.

कितनी लगेगी रजिस्ट्रेशन फीस?

इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है. जनरल, ईडब्ल्यूएस और OBC श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये तय किया गया है. वहीं, SC, ST और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

इन स्टेप्स को फॉलो कर करें ऑनलाइन अप्लाई

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

इसके बाद होम पेज पर दिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.

लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई पूरी जानकारी को ध्यान से भरें.

फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें.

सब हो जाने के बाद इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर जरूर रख लें.

Top Post Ad

Below Post Ad