Bihar Medhasoft Scholarship - मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना खुशखबरी पढ़े पूरी जानकारी
Type Here to Get Search Results !

Bihar Medhasoft Scholarship - मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना खुशखबरी पढ़े पूरी जानकारी

शिक्षा विभाग आम सूचना :- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना के पात्र लाभुक को योजना की राशि उनके बैंक खाते में अंतरण करने के संबंध में।


एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने एवं छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना के तहत बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण सभी कोटि की अविवाहित छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में एकमुश्त ₹25,000/- (पच्चीस हजार) मात्र दी जाती है। यह राशि सीधे पात्र लाभुकों के खाते में DBT के माध्यम से अंतरित की जाती है।


3. इस योजना के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा में यह पाया गया कि कई पात्र लाभुकों के बैंक खाते से आधार सीडेड (DBT के लिए) नहीं रहने के कारण योजना की राशि का अंतरण उनके बैंक खाते में नहीं हो सका है। आधार सीडिंग करने के लिए विभिन्न कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए समय-समय पर निर्देशित भी किया गया है।

4. अतः सभी लाभुकों को सूचित किया जाता है कि अपने बैंक खाते का आधार सीडिंग यथाशीघ्र करा लें। आधार सीडिंग की वजह से यदि योजना की राशि के अंतरण में विलंब होता है तो इसके लिए लाभुक जिम्मेदार होंगे। आधार सीडिंग बैंक से सीधे संपर्क कर अथवा www.npci.org.in के माध्यम से भी करायी जा सकती है। लाभुकों के बैंक खाते का आधार सीडिंग होने के उपरांत ही योजना के राशि का अंतरण DBT के माध्यम से उनके बैंक खाते में हो सकेगा।

निदेशक, प्राथमिक शिक्षा
—सह—नोडल पदाधिकारी, डीबीटी
शिक्षा विभाग, बिहार, पटना।

PR-026436 (Education) 2025-26
उक्त सूचना state.bihar.gov.in/prdbihar से प्राप्त की जा सकती है।



Top Post Ad

Below Post Ad