उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा Office of the Advocate General (Computer Cadre) में Computer Operator Grade-A एवं Assistant Computer Operator के कुल 12 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किया गया है।
आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितम्बर 2026 है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का PET Qualified होना आवश्यक है।
भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अथवा सरकार द्वारा मान्य समकक्ष योग्यता तथा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से Computer Science में Diploma / NIELIT 'O' Level Certificate होना चाहिए।
कम्प्यूटर एप्लीकेशन के क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
Assistant Computer Operator
भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्य समकक्ष योग्यता तथा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से Computer Science में Diploma / NIELIT 'O' Level Certificate होना चाहिए।
कम्प्यूटर एप्लीकेशन के क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
नोट: आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में योग्यता एवं अन्य शर्तें जरूर जांच लें।
Important Note: इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पहले UPSSSC Computer Operator Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें। पात्रता, आयु सीमा, अनुभव, आरक्षण एवं अन्य सभी शर्तों के लिए आधिकारिक विज्ञापन को अंतिम माना जाएगा।