तैयारी: राज्य में 21 हजार आशा कार्यकर्ताओं की बहाली जल्द होगी
राज्य में जल्द ही 21 हजार आशा कार्यकर्ताओं की बहाली होने वाली है।
इनमें 14,409 आशा कार्यकर्ताओं की ग्रामीण क्षेत्रों और
7,289 आशा कार्यकर्ताओं की शहरी क्षेत्रों के लिए नियुक्ति होगी।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है।
साथ ही सभी जिलों को आशा कार्यकर्ताओं की रिक्तियां भी भेज दी गई हैं।
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जिलों को भेजे पत्र में कहा है कि आशा कार्यकर्ताओं की बहाली की प्रक्रिया काफी धीमी है। विभाग की समीक्षा में यह बात सामने आई है। विभाग ने सभी जिलों को दो महीने के अंदर आशा कार्यकर्ताओं की बहाली प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।
आशा कार्यकर्ताओं के साथ आशा फैसिलिटेटर (पर्यवेक्षक) की भी बहाली होगी। इसके लिए रिक्तियां जारी कर दी गई हैं। राज्य में 1,104 आशा फैसिलिटेटर की बहाली होनी है।
आशा फैसिलिटेटर आशा कार्यकर्ताओं के कामकाज की मॉनिटरिंग कर उनकी रिपोर्ट तैयार करती हैं। मुजफ्फरपुर सहित सभी जिलों में आशा कार्यकर्ताओं के साथ आशा फैसिलिटेटर की बहाली कई महीनों से नहीं हुई है।
नगर पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम में बदलने वाले क्षेत्रों में अब शहरी क्षेत्र के हिसाब से आशा फैसिलिटेटर (पर्यवेक्षक) की नियुक्ति की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि जो ग्रामीण क्षेत्र नगर पंचायत, नगर निगम और नगर परिषद में बदल गए हैं, वहां पहले से काम करने वाली आशा फैसिलिटेटर अब शहरी आशा फैसिलिटेटर कही जाएंगी।
दो महीने में पूरी करनी होगी बहाली प्रक्रिया
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलों को भेजे गए पत्र में आशा कार्यकर्ताओं की बहाली में हो रही देरी पर चिंता जताई गई है। विभाग ने सभी जिलों को दो महीने के भीतर आशा कार्यकर्ताओं की बहाली प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।
- 21 हजार+ आशा कार्यकर्ताओं की बहाली की तैयारी।
- 14,409 पद ग्रामीण क्षेत्रों के लिए।
- 7,289 पद शहरी क्षेत्रों के लिए।
- 1,104 आशा फैसिलिटेटर की भी बहाली होगी।
- बहाली प्रक्रिया दो महीने के अंदर पूरी करने का निर्देश।
.png)
