मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि के लिए मेधासॉफ्ट पोर्टल 25 मई से खुलेगा
Champaran Result | Education News
बिहार के मैट्रिक एवं इंटर पास छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना एवं विभिन्न मेधावृत्ति योजनाओं के लिए मेधासॉफ्ट (Medhasoft) पोर्टल को 25 मई 2026 से खोलने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
📌 किन छात्रों को मिलेगा लाभ?
वर्ष 2026 में मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं इन योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे।
🎯 इन योजनाओं के लिए खुलेगा पोर्टल
- मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट उत्तीर्ण प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति मेधावृत्ति योजना
- मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना
- मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना (अल्पसंख्यक)
📄 आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
⚡ जरूरी सूचना
सभी छात्र-छात्राएं अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। पोर्टल खुलते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


