Matric Pass Scholarship Apply Online
📌 योजना की जानकारी
बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 के तहत
बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इस योजना का उद्देश्य छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए सहायता प्रदान करना
है।
प्रोत्साहन/मेधावृत्ति छात्रवृत्ति योजना -2026 की
राशि प्राप्त करने हेतु मेधसोफ्ट पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करें। विशेष
जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की तिथि दिनांक 25.05.2026 से निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन पंजीकरण करते समय वही विवरण दर्ज करें जो आपके बोर्ड के मार्कशीट कार्ड पर है।
💰 मिलने वाली राशि
| श्रेणी | प्रोत्साहन राशि |
|---|---|
| 1st Division | ₹10,000 |
| 2nd Division (कुछ श्रेणी) | ₹8,000 |
✅ पात्रता
- छात्र/छात्रा बिहार का निवासी होना चाहिए
- बिहार बोर्ड से 2026 में मैट्रिक पास होना चाहिए
- बैंक खाता छात्र के नाम पर होना चाहिए
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए
- नाम MedhaSoft पोर्टल पर होना चाहिए
सभी छात्रओं को सूचित किया जाता है कि जिनका भी आधार आपके बैंक खाता से सीडेड (DBT के लिए ) नहीं है , वो बैंक से तुरंत संपर्क करे। क्यूंकि आधार सीडिंग और खाता से आधार लिंक अलग चीज़े है। जिनका भी बैंक अकाउंट आधार के साथ सीडेड नहीं है, उनका भुगतान नहीं किया जाएगा।
📅 महत्वपूर्ण तिथि
| कार्य | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 25 मई 2026 |
| अंतिम तिथि | 31 दिसंबर 2026 |
📄 जरूरी दस्तावेज
- मैट्रिक मार्कशीट
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
🖥️ आवेदन कैसे करें?
- MedhaSoft पोर्टल खोलें
- Student Registration पर क्लिक करें
- रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- बैंक एवं आधार विवरण भरें
- फॉर्म सबमिट करें
- प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

.png)