बड़ी खबर! Sikta Citizenship Camp 👉 Online Apply START!
Type Here to Get Search Results !

बड़ी खबर! Sikta Citizenship Camp 👉 Online Apply START!





Champaran Result (सबसे तेज उपडेट)

प्रखण्ड कार्यालय, सिकटा, प0 चम्पारण सर्वसाधारण हेतु महत्वपूर्ण सूचना

सरकार के विशेष सचिव, गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार, पटना की विविध-12/2026, 284 दिनांक 15.04.2026 द्वारा प्राप्त निर्देशों के आलोक में तथा जिला पदाधिकारी, प0 चम्पारण, बेतिया के आदेश ज्ञापांक 454/सा० दिनांक 21.04.2026 के अनुपालन में सिकटा प्रखण्ड अंतर्गत निवासरत नेपाली मूल की महिलाओं को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की प्रक्रिया के सुचारू संचालन हेतु एवं नेपाली मूल की उन महिलाओं, जो प्रखण्ड सिकटा में वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रही हैं, को


 भारतीय नागरिकता हेतु जानकारी/प्रोत्साहित करने एवं आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रखण्ड/पंचायत स्तर पर दिनांक 24.04.2026, 27.04.2026 तथा 29.04.2026 को शिविर का आयोजन इस कार्यालय के आदेश ज्ञापांक 606 दिनांक 22.04.2026 द्वारा किया गया है।

नागरिकता फॉर्म शुल्क

  1. फॉर्म III ऑनलाइन करने के क्रम में ऑनलाइन पोर्टल पर ₹1000.00 देय है।

ऑनलाइन आवेदन हेतु निम्न दस्तावेज की आवश्यकता है।

क्रमआवश्यक दस्तावेजस्वीकार्य प्रारूपटिप्पणी
1आवेदन फॉर्म (विधिवत भरा एवं हस्ताक्षरित)ऑनलाइन जमाश्रेणी अनुसार
2हाल की पासपोर्ट आकार की फोटो – 4 प्रतिJPG/PNGसफेद पृष्ठभूमि
3वैध पासपोर्ट/यात्रा दस्तावेजस्व-प्रमाणित पीडीएफवर्तमान व वैध
4जन्म तिथि का प्रमाणजन्म प्रमाण-पत्र/मैट्रिककेवल सरकारी
5आवासीय पते का प्रमाणआधार/मतदाता पहचान पत्र/बिलअंतिम 3 माह
6भारतीय मूल का प्रमाण (यदि लागू हो)PIO प्रमाण-पत्र/पासपोर्टPIO/OCI हेतु
7विवाह संबंधी प्रमाण-पत्रमूल+स्वप्रमाणित प्रतिपूर्व नागरिकता हेतु
8भारत के प्रति निष्ठा का शपथ-पत्रनोटराइज्ड स्टाम्प पेपर₹100 स्टाम्प पेपर
9कोई आपराधिक रिकॉर्ड न होने की घोषणास्व-घोषणा/पुलिस NOCनोटराइज्ड प्रति

पंजीकरण द्वारा (धारा 5) नागरिकता के लिए फॉर्म III भरा जाएगा, जिसमें—

  1. भारतीय नागरिक के लिए विवाह प्रमाण-पत्र (पति/पत्नी के लिए)
  2. भारत में 7 वर्ष सामान्य निवास का प्रमाण
  3. आवेदक का जन्म प्रमाण-पत्र एवं माता-पिता की नागरिकता का प्रमाण
  4. OCI/PIO कार्ड के लिए प्रति (भारतीय मूल के व्यक्तियों के लिए)
  5. फॉर्म III ऑनलाइन करने के क्रम में ऑनलाइन पोर्टल पर ₹1000.00 देय है।

नोट: सभी फोटोकॉपी स्व-प्रमाणित होनी चाहिए। व्यक्तिगत सत्यापन के दौरान जिला कलेक्ट्रेट में मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।


आवेदक को अपना फॉर्म III ऑनलाइन करने के उपरांत पंचायत कार्यालय/प्रखण्ड कार्यालय (आरटीपीएस काउंटर, सिकटा) में हार्डकॉपी जमा करना है ताकि आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।

कृपया ध्यान दें किसी भी फॉर्म को भरने से पहले अधिकारित सुचना जरुर पढ़ें उसके बाद ऑनलाइन आवेदन करें |

Some Important Useful Links

Apply Online

Click Here

Login

Click Here

Notices

Click Here

Download Notices 

Click Here

Official Website

Click Here

Follow What’s-App Channel - Click Here


Top Post Ad

Below Post Ad