Champaran Result | बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए पोर्टल खोलने का आदेश कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने दे दिया है। एक से दो दिन में पोर्टल खुल जायेगा। शुरुआत में विवि पोर्टल पर 144 कॉलेज रहेंगे। इस बार दाखिला अधिक होने की उम्मीद है। पिछले साल जिन कॉलेजों को सरकार से मान्यता मिली थी, वे कॉलेज भी इस बार पोर्टल पर जुड़ेंगे।
एक से दो दिन में शुरू हो जायेगी नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया
स्नातक में नामांकन को पोर्टल खोलने का आदेश
सत्रों में बताया कि लगभग एक दर्जन कॉलेजों की मान्यता सरकार से आ गयी है। सीनेट से 30 नये कॉलेजों की संबद्धता का प्रस्ताव पास किया गया है। सरकार से संबद्धता आने के बाद उन्हें पोर्टल पर जोड़ा जायेगा। स्नातक में आवेदन करने वाले छात्र एक जिले के सभी कॉलेज में आवेदन कर सकेंगे। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। बीआरएबीयू में हर साल डेढ़ से पौने दो लाख छात्रों का दाखिला होता है।
कॉलेज रहेंगे पोर्टल पर 144 30 नए कॉलेजों की संबद्धता का प्रस्ताव
■ सरकार से मान्यता आने पर बढ़ाई जायेगी कॉलेजों की संख्या
स्नातक में ऑनस्पॉट एडमिशन नहीं करने पर विचार
बीआरएबीयू में स्नातक में दाखिला में ऑनस्पॉट एडमिशन नहीं करने पर विचार किया जा रहा है। विवि प्रशासन का कहना है कि मेरिट लिस्ट से ही छात्रों का दाखिला लिया जायेगा। ऑनस्पॉट एडमिशन में छात्रों का बहुत दबाव होता है और कॉलेजों में काफी हंगामा होने लगता है। इसलिए स्नातक में जो भी दाखिला होगा, वह मेरिट के आधार पर ही होगा।
आवेदन के समय देना संपर्क नंबर
स्नातक में आवेदन के लिए छात्र को umis.brabu.ac.in पर लॉगिन करना होगा। स्नातक में आवेदन के समय छात्रों को अपना संपर्क नंबर देना होगा। इसी नंबर पर ओटीपी छात्र के पास जायेगा। ओटीपी सत्यापित होने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जायेगा। छात्र को इसके बाद umis.brabu.ac.in पर फिर से लॉगिन करना होगा।
इसके बाद पहला पेज खुलेगा। इस पेज पर छात्रों को निजी विवरण देना होगा। इसके बाद दूसरे पेज में शैक्षणिक योग्यता भरना होगा। तीसरे पेज पर 10वीं, 12वीं के अंकपत्र, आधार कार्ड और फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा। इसके बाद फाइनल सबमिट का विकल्प आयेगा। इसके बाद भुगतान का विकल्प आयेगा। छात्र को 600 रुपये ऑनलाइन देना होगा। पेमेंट के बाद एक आवेदन समरी निकलेगा।
सीटें बढ़ाने पर भी पीजी में खाली रह गई सीटें
बीआरएबीयू में सीटें बढ़ाने पर भी पीजी में सीटें खाली रह गई। पीजी में जूलॉजी, साइकोलॉजी और हिन्दी में सीटें बढ़ायी गई थीं। इसके बाद भी कई कॉलेजों में सीटें नहीं भरी। पीजी में 15 हजार में 11 हजार 566 छात्रों ने दाखिला लिया है। जूलॉजी में 600 छात्रों ने दाखिला लिया है तो हिन्दी में 1025 दाखिला हुआ है। इतिहास में 1320 छात्रों ने और साइकोलॉजी में 992 छात्रों ने नामांकन लिया है।
.png)