पटना, कार्यालय संवाददाता।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परिणाम 29 से 31 मार्च के बीच घोषित होने की संभावना है।
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में राज्यभर से 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। राज्य के कुल 1699 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।
मूल्यांकन कार्य 2 से 13 मार्च तक चला। यह लगातार आठवीं बार होगा जब बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम सभी बोर्डों से पहले जारी करेगा।
पिछले वर्ष मैट्रिक का परिणाम 29 मार्च को ही जारी किया गया था।
अगर आप चाहें तो आप व्हाट्सएप के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। अभी जुड़े चंपारण रिजल्ट व्हाट्सएप चैनल से । लिंक नीचे दिया गया है।
.png)