एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन
आर्मी में नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी
खुशखबरी है। दरअसल इंडियन आर्मी ने अग्नीवीर की भर्ती के लिए कॉमन एंट्रेंस
एग्जाम के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में
शामिल होना चाहते हैं। वे इंडीयन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर
रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन
प्रक्रिया आज यानी 13 फरवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार
01 अप्रैल, 2026 तक इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|
इंडियन आर्मी में अग्नीवीर की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 13 फरवरी से शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड पदानुसार निर्धारित है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
- अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, असिस्टेंट, ट्रेड्समैन और सोल्जर टेक्निकल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 22 व 23 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, सिपाही फार्मा के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष व अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम, फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को पीएफटी टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन फीस सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित की गई है।
इन स्टेप्स से करें आज ही अप्लाई
कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में अप्लाई करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर 'Apply Online Registration' रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
|
Apply Online |
||
|
आप घर बैठे ऑल इंडिया सरकारी पक्की भर्ती की जानकारी के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें ऑनलाइन ऑफलाइन फॉर्म की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हो इस चैनल में जानकारी आपको सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऐडमिशन, आंसर की, सेंटर जॉब, स्टेट जॉब, नेवी, एयरफोर्स, रेलवे, फौज, पुलिस आदि समय समय पर जानकारी मिलती रहेगी इसलिए चैनल को फॉलो करें | |
||
|
Follow Whats-App Channel |
||
.png)
