पुलिस में 60 हजार नियुक्ति जल्दउपमुख्यमंत्री ने विस में की घोषणा, मार्च 2027 तक पूरी होगी नियुक्ति प्रक्रिया
Type Here to Get Search Results !

पुलिस में 60 हजार नियुक्ति जल्दउपमुख्यमंत्री ने विस में की घोषणा, मार्च 2027 तक पूरी होगी नियुक्ति प्रक्रिया

पटना : बिहार में अपराध नियंत्रण पर नीतीश सरकार कोई समझौता नहीं करेगी। भविष्य में पुलिसिंग की और चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस में 60 हजार से अधिक नियुक्तियां जल्द होंगी। मार्च 2027 तक हर हाल में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।


राज्य में तेजी से हो रहे औद्योगीकरण को देखते हुए विधि-व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त होगी। इसके मद्देनज़र सरकार जल्द ही दो नए पुलिस बटालियन बनाने जा रही है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल और महिलाओं की सुरक्षा हेतु अभय ब्रिगेड (पुलिस दीदी) का गठन किया जाएगा। राज्य में नेशनल फॉरेंसिक विश्वविद्यालय की स्थापना भी होगी।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में गृह विभाग के बजट चर्चा के दौरान इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भविष्य की पुलिसिंग का पूरा रोडमैप तैयार किया गया है। सदन में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए गृह विभाग का ₹86 करोड़ 69 लाख का बजट पारित हुआ।

पदों का विवरण

  • 31,000 पद – सिपाही
  • 13,500 पद – बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल
  • 1,700 पद – अन्य पद

उन्होंने बताया कि कुल 60 हजार नियुक्तियों में ये सभी पद शामिल हैं। साथ ही अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में विशेष आरक्षण देने का भी प्रावधान किया जाएगा। केंद्र की तर्ज पर SPG का गठन और स्पेशल बम निरोधक दस्ता तैयार किया जाएगा।

महिला सुरक्षा पर सख्त रुख

सम्राट चौधरी ने कहा कि महिला अपराधों में शामिल अपराधियों को पुलिस किसी भी हाल में नहीं छोड़ेगी। महिला अपराध से जुड़े मामलों में पुलिस को पूरी कार्रवाई की छूट होगी। स्कूल-कॉलेजों की सुरक्षा के लिए विशेष महिला बटालियन बनाई जाएगी, जिसे अभय ब्रिगेड नाम दिया गया है।
इसके लिए 1500 स्कूटी और 2500 मोटरसाइकिल खरीदी जा रही हैं।

पुलिस लाइन में बच्चों के लिए सुविधा

राज्य की सभी 40 पुलिस लाइनों में भोजन की व्यवस्था जीविका रसोई को सौंपी जाएगी। वहां पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सभी पुलिस लाइनों में एक-एक स्कूल खोले जाएंगे। इसके साथ ही फायर इंजीनियरिंग सेल का गठन भी किया जाएगा।

प्रमुख घोषणाएं

  • पुलिस में दो नए बटालियन
  • पहाड़ पर हाई सिक्योरिटी जेल की स्थापना
  • अभय ब्रिगेड (पुलिस दीदी) द्वारा स्कूल-कॉलेजों की सुरक्षा
  • बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन
  • बिहार में नेशनल फॉरेंसिक विश्वविद्यालय
  • भागलपुर में मुक्त कारागार
  • सभी पुलिस लाइनों में जीविका रसोई
  • सभी 40 पुलिस लाइनों में स्कूल
  • पुलिस में अग्निवीरों को आरक्षण
  • केंद्र की तर्ज पर SPG का गठन
  • स्पेशल बम निरोधक दस्ता
  • थानों में जनता दरबार अनिवार्य
  • फायर इंजीनियरिंग सेल का गठन जल्द
    👇

    भारत के सभी राज्यों से संबधित और बिहार की सभी लेटेस्ट रोजगार समाचार और स्कॉलरशिप से अपडेटेड रहने के लिए इस ग्रुप में अभी जुड़ेफेसबुक को फॉलो करें,ताकि बिहार की कोई नौकरी नोटिफिकेशन  छूटे

    Subscribe Official YouTube Channel



Top Post Ad

Below Post Ad