एक साल में मिलेंगे 13,500 नए होमगार्ड, प्रक्रिया जारी
Type Here to Get Search Results !

एक साल में मिलेंगे 13,500 नए होमगार्ड, प्रक्रिया जारी


पटना:- बिहार पुलिस में बंपर बहाली के साथ-साथ बड़ी संख्या में होमगार्ड (गृह रक्षक) को भी बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। गृह विभाग के अनुसार, वर्ष 2026–27 में कुल 13 हजार 500 होमगार्ड के नामांकन की कार्रवाई की जाएगी।


वर्ष 2025 में 15 हजार गृह रक्षकों के नामांकन के विरुद्ध विज्ञापन निर्गत किया गया था। अब तक 11 हजार 438 होमगार्ड का नामांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं 33 जिलों में प्रशिक्षण केंद्र के लिए भूमि भी प्राप्त कर ली गई है।

इसके अलावा बिहार गृह रक्षा वाहिनी में अधिनायक लिपिक के 128 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा चुका है, जबकि अधिनायक अनुदेशक के 244 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग को अधियाचना भेजी जा चुकी है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, गृह रक्षा वाहिनी के भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र के लिए 33 जिलों में जमीन प्राप्त कर ली गई है। शेष जिलों में भी जल्द ही भूमि प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

होमगार्ड को प्रशिक्षण देंगे सेना के ट्रेनर

होमगार्ड के प्रशिक्षण के लिए सेना के सेवानिवृत्त अनुदेशकों (ट्रेनर) की सेवा ली जाएगी। इसके लिए 50 सेवानिवृत्त अनुदेशकों को मानदेय पर प्रतिनियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

फिलहाल राज्य के 34 जिलों में चयनित 11 हजार 438 होमगार्डों को बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Top Post Ad

Below Post Ad