पटना। बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ अगले दो-तीन दिनों के अंदर किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग इसकी जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। इस दिन विभागीय मंत्री श्रवण कुमार योजना की आधिकारिक घोषणा करेंगे। योजना का लाभ जीविका दीदियों को मिलेगा।
विभाग ने योजना को लेकर प्रशिक्षण और प्रचार-प्रसार का काम शुरू कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार के लिए वीडियो वैन, नुक्कड़ नाटक और संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लाभार्थियों के चयन और योजना को लागू करने के लिए जीविका की दीदियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
15 सितंबर से 10 हजार रुपये भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी
योजना के लिए जीविका कर्मी महिलाओं को जागरूक करेंगे।
मुख्यालय के कर्मचारी भी इसके तहत जिलों में कैंप करेंगे।
जीविका के सदस्यों को ही योजना का लाभ मिलेगा
विभाग ने यह पहले ही साफ कर दिया है कि महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए जीविका का सदस्य होना जरूरी है। जीविका संगठन से जुड़ी महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा। वर्तमान में राज्य में करीब 40 लाख ग्रामीण परिवार जीविका की सदस्य हैं। वहीं, शहरी क्षेत्रों में जीविका की सदस्य संख्या लगभग 85 हजार है।
जीविका मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सदस्यों को 10 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इस राशि का उपयोग रोजगार शुरू करने में किया जाएगा। अनुदान की राशि एकमुश्त दी जाएगी। इस योजना से लगभग 40 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी।
योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसका लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।
भारत के सभी राज्यों से संबधित, लेटेस्ट रोजगार समाचार, और स्कॉलरशिप से अपडेटेड रहने के लिए, इस ग्रुप में अभी जुड़े, फेसबुक को फॉलो करें,नौकरी की नोटिफिकेशन न छूटे | |
चंपारण रिजल्ट के साथ, जुड़े रहने के लिए, धन्यवाद, अगर आप, हमारे चैनल पर नए हैं, तो चैनल को Subscribe करें, और सबसे पहले, नौकरी की सुचना, पाने के लिए, बेल आइकॉन को दबा लें |, धन्यवाद |
.png)

