जागरण संवाददाता, पटना : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने बिहार पुलिस में अवर निरीक्षक (दारोगा) के 1,799 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। लेवल-6 के वेतनमान पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 सितंबर से स्वीकार किए जाएंगे। आयोग की वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर आवेदन के लिए लिंक 26 अक्टूबर तक उपलब्ध होगा। एक अभ्यर्थी एक ही आवेदन कर सकता है। सभी श्रेणी की महिला के साथ थर्ड जेंडर को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसमें आवेदन के लिए स्नातक या समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों की उम्र सीमा की गणना एक अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थियों की उम्र मैट्रिक अथवा समकक्ष प्रमाणपत्रों के आधार पर की जाएगी। सभी श्रेणी अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा सामान्य श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। वहीं, सभी श्रेणी की महिला, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 42 वर्ष निर्धारित है। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेंटीमीटर, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 160 व महिला अभ्यर्थी के लिए 155 सेंटीमीटर अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम आवश्यक है। थर्ड जेंडर के लिए शारीरिक मापदंड तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा का मापदंड पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के समान होगा।
बीपीएसएससी
- महिलाओं के साथ थर्ड जेंडर को भी मिलेगा आरक्षण का लाभ
- दो चरणों की लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता जांच
मुख्य परीक्षाओं के परिणाम किए गए जारी
बीपीएसएससी ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के 28 पदों के लिए 31 अगस्त को आयोजित, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बनने को क्षेत्र पदाधिकारियों के 24 पदों के लिए 24 अगस्त तथा परिवहन विभाग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33 पदों के लिए सात सितंबर को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
भारत के सभी राज्यों से संबधित, लेटेस्ट रोजगार समाचार, और स्कॉलरशिप से अपडेटेड रहने के लिए, इस ग्रुप में अभी जुड़े, फेसबुक को फॉलो करें,नौकरी की नोटिफिकेशन न छूटे
.png)