West Champaran News: 12 हजार रुपये रिश्वत लेते शिकारपुर थाने की दारोगा और बिचौलिए को निगरानी ने पकड़ा
Type Here to Get Search Results !

West Champaran News: 12 हजार रुपये रिश्वत लेते शिकारपुर थाने की दारोगा और बिचौलिए को निगरानी ने पकड़ा

West Champaran News नरकटियागंज गोशाला के समीप किराए के मकान में रिश्वत ले रही थी शिकारपुर थाने की एसआई प्रीति कुमारी। आरोप है कि भूमि विवाद में हत्या की धमकी से जुड़े मामले में अभियुक्त को राहत देने के लिए उसने रिश्वत की मांग की थी। निगरानी की तीन डीएसपी समेत 10 सदस्यीय टीम ने की यह कार्रवाई की।

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। भूमि विवाद को लेकर हत्या की धमकी दिए जाने के एक मामले में 12 हजार रुपये रिश्वत लेने शिकारपुर थाने की महिला दारोगा और बिचौलिए को गुरुवार की अपराह्न तीन बजे पटना से आई निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
दोनों की गिरफ्तारी महिला दारोगा के किराए के आवास गौशाला रोड से हुई। महिला दारोगा प्रीति कुमारी और बिचौलिया प्रकाश नगर निवासी अर्जुन सोनी को करीब दो घंटे की पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद निगरानी की टीम पटना लेकर चली गई है।

इसी घर में निगरानी की टीम ने की कार्रवाई। जागरण

निगरानी डीएसपी अरुणोदय पांडेय ने बताया कि एसआई प्रीति कुमारी ने शिकारपुर थाना के एक कांड में आरोपित मलदहिया गांव निवासी परवेज़ कौशर का नाम हटाने और केस में मदद करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। 

परवेज़ के भाई फिरोज़ कौशर ने इस मामले की शिकायत निगरानी में की थी। फिरोज़ ने आरोप लगाया था कि उनके भाई परवेज़ के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। एसआई प्रीति कुमारी ने केस में मदद करने के लिए 15 हजार रुपये की मांग बिचौलिए अर्जुन सोनी के मार्फत की थी। 

बिचौलिए ने 12 हजार रुपये में मामला रफा-दफा कराने को कहा था। निगरानी में इसकी शिकायत मिलने के बाद टीम ने तकनीकी जांच की। जांच में अर्जुन सोनी द्वारा मोबाइल पर रिश्वत की मांग की बात सही पाई गई। इसके बाद गुरुवार को नगर के गौशाला समीप किराए के मकान में अर्जुन सोनी ने 12 हजार रुपये एसआई को दे रहा था, उसी समय दोनों को गिरफ्तार किया गया। 

बता दें कि नगर के हरदिया निवासी नसीम अहमद ने मलदहिया गांव निवासी परवेज़ कौशर पर भूमि विवाद को लेकर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसी मामले में राहत दिलाने के नाम पर एसआई ने रिश्वत की मांग की थी। 

निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के दौरान डीएसपी अरुणोदय पांडेय, डीएसपी पवन कुमार, डीएसपी रिशिता स्नेह, इंस्पेक्टर मुरारी प्रसाद, एसआई राजीव कुमार समेत 10 सदस्यीय टीम मौजूद रही।

भारत के सभी राज्यों से संबधित, लेटेस्ट रोजगार समाचार, और स्कॉलरशिप से अपडेटेड रहने के लिए, इस ग्रुप में अभी जुड़े, फेसबुक को फॉलो करें,नौकरी की नोटिफिकेशन न छूटे

चंपारण रिजल्ट के साथ, जुड़े रहने के लिए, धन्यवाद, अगर आप, हमारे चैनल पर नए हैं, तो चैनल को Subscribe करें, और सबसे पहले, नौकरी की सुचना, पाने के लिए, बेल आइकॉन को दबा लें |, धन्यवाद 


Top Post Ad

Below Post Ad