CM नीतीश का चुनाव से पहले एक और मास्टर स्ट्रोक, सितंबर से हर परिवार में एक महिला को मिलेंगे 10 हजार रुपये
Type Here to Get Search Results !

CM नीतीश का चुनाव से पहले एक और मास्टर स्ट्रोक, सितंबर से हर परिवार में एक महिला को मिलेंगे 10 हजार रुपये

फैसला: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत होगी
हर परिवार से एक महिला को रोजगार के लिए 10 हजार

📌 सितंबर से ही खातों में जाएगी राशि : नीतीश



कैबिनेट बैठक
पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के हर परिवार से एक महिला को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत होगी।

बुधवार को हुई विशेष कैबिनेट बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग जल्द ही इस योजना से संबंधित गाइडलाइन जारी करेगा।


02 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी छह महीने के बाद आवश्यकतानुसार मिलेगी

ग्रामीण विकास विभाग इससे संबंधित मार्गदर्शिका जल्द जारी करेगा।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर सरकार के इस फैसले की जानकारी दी।




70 हजार महिला समूहों से संवाद के बाद बनी नई योजना
राज्य कैबिनेट की विशेष बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला समूहों से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया। बताया कि 70 हजार महिला समूहों के साथ सरकार ने महिला समृद्धि सम्मेलन आयोजित कर संवाद किया था। उसी दौरान महिलाओं से यह बात सामने आई थी कि उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रारंभिक वित्तीय मदद की आवश्यकता है।



नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री
"हमारी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में महिलाओं को रोजगार के लिए नई योजना ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को मंजूरी दी है। मुख्य उद्देश्य है कि ईकोनॉमिक्स में महिलाओं की स्थिति और मजबूती बढ़े। राज्य में रोजगार के बेहतर अवसर मिलें। मजदूरी के बजाय रोजगार के लिए उन्हें ‘बड़ा सहयोग’ मिले।"

भारत के सभी राज्यों से संबधित, लेटेस्ट रोजगार समाचार, और स्कॉलरशिप से अपडेटेड रहने के लिए, इस ग्रुप में अभी जुड़े, फेसबुक को फॉलो करें,नौकरी की नोटिफिकेशन न छूटे

चंपारण रिजल्ट के साथ, जुड़े रहने के लिए, धन्यवाद, अगर आप, हमारे चैनल पर नए हैं, तो चैनल को Subscribe करें, और सबसे पहले, नौकरी की सुचना, पाने के लिए, बेल आइकॉन को दबा लें |, धन्यवाद 



 

Top Post Ad

Below Post Ad