Bihar Ration Good News: राशन डीलर अब नहीं दे पाएंगे कम अनाज, खाद्य विभाग ने उठाया यह खास कदम
Type Here to Get Search Results !

Bihar Ration Good News: राशन डीलर अब नहीं दे पाएंगे कम अनाज, खाद्य विभाग ने उठाया यह खास कदम

संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Bihar News: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को और अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब प्रखंड क्षेत्र की सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों पर अनाज का वितरण इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन के माध्यम से किया जाएगा।
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राशन वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन का उपयोग करने का फैसला किया है। इस नई व्यवस्था से अनाज की घटतौली पर लगाम लगेगी और सभी राशन कार्ड धारकों को सही मात्रा में अनाज मिलेगा। यह योजना अगले दो-तीन महीनों में लागू हो जाएगी जिससे लाखों गरीब परिवारों को लाभ होगा और वितरण प्रणाली में विश्वास बढ़ेगा।

इस नई व्यवस्था से न केवल अनाज की घटतौली पर लगाम लगेगी, बल्कि सभी राशन कार्डधारियों को उनके हिस्से का पूरा और सटीक अनाज मिल पाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि अगले दो से तीन महीनों में इस व्यवस्था को पूरी तरह से लागू कर दिया जाए।

अभी तक पीडीएस दुकानों पर अनाज वितरण में घटतौली की शिकायतें आम थीं। जिससे उपभोक्ताओं को अक्सर कम राशन मिलने की शिकायत बनी रहती थी। नई व्यवस्था के तहत, सभी पीडीएस दुकानों पर अब इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन स्थापित की जाएंगी।

ये डिजिटल उपकरण सीधे पाश मशीन से जुड़े रहेंगे। जिससे अनाज के वजन में किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी। लाभुकों को उनकी पात्रता के अनुसार बिल्कुल सटीक वजन का अनाज उपलब्ध कराया जाएगा।

यह पहल निश्चित रूप से लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आएगी। जो अपनी दैनिक जरूरतों के लिए जन वितरण प्रणाली के दुकानों पर निर्भर हैं। इससे अनाज के वितरण प्रणाली में विश्वास बढ़ेगा। बता दें कि प्रखंड में कुल करीब 160 डीलर हैं।

जो 80 हजार से अधिक राशन कार्डधारियों को सेवा प्रदान करते हैं। इन राशन कार्डों में अंकित कुल तीन लाख से भी अधिक लाभार्थी इस नई व्यवस्था से सीधे लाभान्वित होंगे। उल्लेखनीय है कि इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन आमतौर पर वस्तुओं या व्यक्तियों का सटीक वजन मापने के लिए उपयोग की जाती हैं। अब यह पीडीएस दुकानों पर अनाज के डिजिटल और सटीक वितरण को सुनिश्चित करेगी।

भारत के सभी राज्यों से संबधित, लेटेस्ट रोजगार समाचार, और स्कॉलरशिप से अपडेटेड रहने के लिए, इस ग्रुप में अभी जुड़े, फेसबुक को फॉलो करें,नौकरी की नोटिफिकेशन न छूटे

चंपारण रिजल्ट के साथ, जुड़े रहने के लिए, धन्यवाद, अगर आप, हमारे चैनल पर नए हैं, तो चैनल को Subscribe करें, और सबसे पहले, नौकरी की सुचना, पाने के लिए, बेल आइकॉन को दबा लें |, धन्यवाद 

Top Post Ad

Below Post Ad