निर्वाचन आयोग के मुताबिक 7.23 करोड़ वोटरों ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया में भाग लिया है। निर्वाचन आयोग ने बताया कि अब तक बिहार के 99.86 प्रतिशत वोटर कवर किए जा चुके हैं। जिनके फॉर्म ऑनलाइन अपलोड भी किए जा चुके हैं। इन सभी मतदाताओं के नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। शेष बचे मतदाताओं के प्रपत्रों तथा बीएलओ की रिपोर्ट का डिजिटलीकरण कार्य भी 1 अगस्त 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।
हालांकि आयोग ने यह साफ किया है कि ऐसे सभी मतदाता जो फॉर्म नहीं भर पाए उनके पास अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का 1 सितंबर तक मौका है चुनाव आयोग ने बताया कि फॉर्म ना भरने वाले, मृतक और स्थायी रूप से प्रवास कर चुके वोटरों की लिस्ट राज्य के सभी 12 प्रमुख राजनीतिक दलों से साझा किया जा चुका है। 20 जुलाई को राजनीतिक दलों की यह लिस्ट दी गई। ताकि किसी भी त्रुटि को एक अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में सुधारा जा सके। आयोग ने यह भी बताया कि 1 अगस्त से 1 सितंबर तक कोई भी निर्वाचक या राजनीतिक दल किसी योग्य वोटर का नाम छूटने की आपत्ति ERO फॉर्म भरकर दे सकते हैं।
भारत के सभी राज्यों से संबधित, लेटेस्ट रोजगार समाचार, और स्कॉलरशिप से अपडेटेड रहने के लिए, इस ग्रुप में अभी जुड़े, फेसबुक को फॉलो करें,नौकरी की नोटिफिकेशन न छूटे |
|
|
चंपारण रिजल्ट के साथ, जुड़े रहने के लिए, धन्यवाद, अगर आप, हमारे चैनल पर नए हैं, तो चैनल को Subscribe करें, और सबसे पहले, नौकरी की सुचना, पाने के लिए, बेल आइकॉन को दबा लें |, धन्यवाद |
.png)