Bihar Weather High Alert :- बिहार के 12 जिले लू की चपेट में, हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी, जानिए गर्मी से कब मिलेगी राहत* - Champaran Result (भारत न०1 जॉब पोर्टल, सबसे तेज उपडेट)

Below Post Ad

6 जून 2023

Bihar Weather High Alert :- बिहार के 12 जिले लू की चपेट में, हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी, जानिए गर्मी से कब मिलेगी राहत*

 चंपारण रिजल्ट :- बिहार में गर्मी से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग की ओर से की ओर से बिहार के 12 जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पूर्णियां, मोतिहारी, खगड़िया, बांका, भागलपुर, सुपौल, बेगूसराय और शेखपुरा समेत अन्य जिलों में लू का असर देखने को मिल रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। 9 जून तक राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई गई है।



 खगड़िया में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान खगड़िया में रिकॉर्ड किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री, औरंगाबाद का 41.7 और गया का 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मोतिहारी का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 38.8, वैशाली का 41.6, दरभंगा का 41.2, सुपौल का 40.2, अररिया का 38.6 और पूर्णिया का 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कटिहार का अधिकतम तापमान 39.2, बांका का 41.9, जमुई का 40.5, नवादा का 39.7 और नालंदा का 40.9 डिग्री सेल्सियस.

सभी जानता गण को अलर्ट किया जाता है की कोई आवश्यकता पड़ने पर घर से बाहर निकले।

छाता और बोतल में पानी जरूर लेकर निकले।

बने रहे चंपारण रिजल्ट के साथ।

भारत के सभी राज्यों से संबधित और बिहार की सभी लेटेस्ट रोजगार समाचार और स्कॉलरशिप से अपडेटेड रहने के लिए इस ग्रुप में अभी जुड़ेअगर आप टेलिग्राम नहीं चलाते हैं तो फेसबुक को फॉलो करेंताकि बिहार की कोई नौकरी नोटिफिकेशन  छूट

Join Social Network Groups

Join Telegram Group

Join Facebook Page

Join WhatsApp Groups

Join Twitter Page

Instagram Page

Subscribe YouTube Channel

Like LinkedIn Page

कोई टिप्पणी नहीं:

ADMIT CARD