बिहार में आज से लू और उष्ण लहर की भी शुरुआत होने वाली है। अगले पांच दिनों तक राज्य के लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी के साथ उष्ण लहर और लू चलने का पूर्वानुमान है। साथ मौसम विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें।
आज गुरुवार (1 जून) को पूरे राज्य के तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ भीषण गर्मी का पूर्वानुमान है लेकिन कई जिलों में लू चल सकती है। इन जिलों में पूर्णिया, कटिहार, सीतामढ़ी, नालंदा, भागलपुर और खगड़िया शामिल हैं। इन जिलों में उष्ण लहर और लू चलने को लेकर चेतावनी दी गई है। बीते बुधवार (31 मई) को भी पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा गया। राज्य के 14 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा जबकि पांच जिलों में हीट वेव रहा। इन जिलों में उष्ण लहर और लू की स्थिति बनी रही। इनमें पूर्णिया, बाल्मीकि नगर, फारबिसगंज, शेखपुरा और कटिहार जिला रहा।
सबसे अधिक तापमान पश्चिम चंपारण.
भारत के सभी राज्यों से संबधित और बिहार की सभी लेटेस्ट रोजगार समाचार
और स्कॉलरशिप से अपडेटेड रहने के लिए इस ग्रुप में अभी जुड़े.
(अगर आप टेलिग्राम नहीं चलाते हैं तो फेसबुक को फॉलो करें,
ताकि बिहार की कोई नौकरी नोटिफिकेशन न छूटे)
Get Job Alert On | ||