बिहार के किन जिलों में कब प्रारंभ होगा सूर्यग्रहण ।। आखिरी सूर्य ग्रहण कब हैं? जानें भारत में सूतक काल और ग्रहण लगने का समय। When last solar eclipse? Learn the time to take the Suitak Kaal and Eclipse in India. - Champaran Result (भारत न०1 जॉब पोर्टल, सबसे तेज उपडेट)

Below Post Ad

24 अक्टू॰ 2022

बिहार के किन जिलों में कब प्रारंभ होगा सूर्यग्रहण ।। आखिरी सूर्य ग्रहण कब हैं? जानें भारत में सूतक काल और ग्रहण लगने का समय। When last solar eclipse? Learn the time to take the Suitak Kaal and Eclipse in India.

Surya Grahan 2022 date Time: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को लगने जा रहा है. आइये जानें भारत में यह सूर्य ग्रहण कब दिखाई देगा और सूतक काल कब लगेगा?

Surya Grahan 2022 Sutak Kal: धार्मिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व होता है. साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है जोकि आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगेगा. जानकारी के लिए बता दें कि इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था. आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन लग रहा है. दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जायेगी. यह भारत में कहां और कब दिखाई देगा आइये जानें?
                    क्यों लगता है ग्रहण, कैसे लगता है।
जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं और सूर्य तथा पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य ग्रहण होता है.


आखिरी सूर्य ग्रहण 2022 कब लगेगा (Surya Grahan 2022 India Date &Timings )

साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारतीय समानुसार 25 अक्टूबर को दोपहर बाद 02 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. यह सूर्य ग्रहण 04 घंटे 3 मिनट की अवधि का है. भारत में यह सूर्य ग्रहण करीब शाम 4 बजे दिखाई देगा.

भारत में कहां दिखाई देगा आखिरी सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण भारत के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में बेहतर ढंग से देखा जा सकेगा यानी इसे नई दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वराणसी और मथुरा से देखा जा सकता है. पूर्वोत्तर भारत यानी मेघालय के दाईं और असम राज्य के गुवाहाटी के आसपास के बाएं हिस्सों में यह सूर्यग्रहण नहीं दिखाई देगा क्योंकि इस क्षेत्र में यह सूर्य ग्रहण सूर्यास्त के बाद लगेगा. भारत के अलावा, आखिरी सूर्य ग्रहण 2022 यूरोप, पूर्वोत्तर अफ्रीका, दक्षिण पश्चिम एशिया और अटलांटिक में दिखाई देगा.

आखिरी सूर्य ग्रहण का सूतक काल


सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से आरंभ होता है और ग्रहण के साथ समाप्त होता है. अतः इस सूर्यग्रहण का सूतक 25 अक्टूबर को करीब 4 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा.

*बिहार के किन जिलों में कब प्रारंभ होगा सूर्यग्रहण*

छपरा शाम 04 : 41 से 17 :12 तक

सिवान शाम 16.20 से 17;13 तक

गोपालगंज शाम16.40 से 17;15 तक

बेतिया शाम 16 :39 तक 17 13 तक

भागलपुर शाम 16:44 से 17:06 तक

हाजीपुर शाम 16.42 से 17.13 तक

मुजफ्फरपुर शाम 16.41 से 17.12 तक

वैशाली शाम 16.42 से 17.12 तक

सोनपुर शाम 16.42 से 17.13 तक

आरा शाम16.41 . से 17.18 तक

बक्सर शाम16.42 . से 17.17 तक

भोजपुर शाम16.42 से 17.11तक

पूर्णिया शाम16.43 से 17.04 तक

भागलपुर शाम 16.42 से 17.13 तक

जहानाबाद शाम16.41 से 17.0 9 तक

दरभंगा शाम 16.41 से 17.0 9 तक

पटना शाम16.42 से 17.14 तक

मुंगेर शाम16.43 से 17.08 तक

चंपारण शाम16:38 से 17:44 तक

खगड़िया शाम16.43 से 17.07 तक

मधेपुरा शाम 16:42 से 17:06 तक

नवादा शाम 16 :44 से 17:12 तक

कटियार शाम 16 :44 से 17:03 तक

औरंगाबाद शाम 16 :44 से 17:17 तक

मधुबनी शाम 16.41 से 17.0 9 तक

समस्तीपुर शाम 16:42 से 17:09 तक

रोहतास शाम16.43 से 17.18 तक

अररिया शाम 16.43 से 17.03 तक

किशनगंज शाम16.43 से 17.06 तक

कैमूर शाम 16.43 से 17.08 तक

लखीसराय शाम 16:44 से 17 :10 तक

शेखपुरा शाम 16 :47 से 17 :08 तक

गया 16:44 से 17 :14 तक

कोई टिप्पणी नहीं:

ADMIT CARD