RRB Group D Exam 2nd Phase Dates - Champaran Result: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण की तिथियां जारी, देखें शेड्यूल - Champaran Result (भारत न०1 जॉब पोर्टल, सबसे तेज उपडेट)

Below Post Ad

14 अग॰ 2022

RRB Group D Exam 2nd Phase Dates - Champaran Result: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण की तिथियां जारी, देखें शेड्यूल

RRB Group D : रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के दूसरे फेज का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण 26 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

RRB Group D Exam Phase 2 Dates : रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण की तिथियां जारी, देखें शेड्यूल
RRB Group D Exam Phase 2 Dates : रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के दूसरे फेज का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण 26 अगस्त 2022 से 8 सितंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। दूसरे चरण के तहत आने वाले परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा शहर और तिथि ( RRB Group D Exam City Date Details ) की जानकारी 18 अगस्त को मिलेगी। सुबह 12 बजे सभी आरआरबी वेबसाइट्स पर एग्जाम सिटी व डेट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके अलावा एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी 18 अगस्त सुबह 12 बजे से अपनी ट्रैवल अथॉरिटी भी डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड (  RRB Group D Admit Card ) परीक्षा तिथि से चार-चार दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। 
HAR GHAR TIRANGA

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम फेज-2  पूरे भारत के विभिन्न शहरों में 5 आरआरसी के समूह यानी आरआरसी: उत्तर मध्य रेलवे (इलाहाबाद), उत्तर पश्चिमी  रेलवे (जयपुर), दक्षिणी पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर),  दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकाता) और पश्चिमी मध्य रेलवे (जबलपुर) के लिए आयोजित किया जाएगा। 

पहला चरण 17 अगस्त 2022 से शुरू होने वाला है जो कि 25 अगस्त तक चलेगा। इसकी एग्जाम सिटी की डिटेल पहले ही जारी हो चुकी है। एडमिट कार्ड आज या कल में जारी कर दिए जाएंगे। 

RRB Group D और NTPC भर्ती के शोर के बीच रेलवे ने 1320 पद खत्म किए, जानें विभागवार ब्योरा

Railway RRB Group D/ Level-1 Post Admit Card, Exam Date 2022

रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के आगे के चरणों का शेड्यूल बाद में सही समय पर जारी किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कोविड-19 महामारी के बीच सरकार द्वारा समय समय पर जारी गाइडलांस के तहत किया जाएगा।

Download RRB Group D Admit Card

Download Admit Card

Click Here

चंपारण रिजल्ट के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें|

कोई टिप्पणी नहीं:

ADMIT CARD